Agra Crime: एटीएम के अदंर महिला ने कर दी ये बड़ी गलती, खाते से तुरंत उड़ गए 45 हजार रुपये
एटीएम मददगार गिरोह ने महिला से मदद के नाम पर उसके खाते से 45 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला को जब तक इसकी भनक लगी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा में एक एटीएम पर मदद के बहाने महिला का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। केस दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
बसंत बिहार टेढ़ी बगिया निवासी सुनीता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे बेटा एटीएम से पांच सौ रुपये निकालकर लाया। कुछ घरेलू काम होने की वजह से शाहदरा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से और रुपये निकालने के लिए वह पहुंचीं। डेबिट कार्ड मशीन में डालकर पिन डाला ही था कि दो युवक पीछे से केबिन में आ गए। बोलने लगे कि रुपये जल्दी निकालो। फिर मदद करने के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। रुपये नहीं निकलने पर वो घर आ गईं।
ये भी पढ़ें - ऐसे भी क्या बदले शहर के 'सरकार': नवीन आगरा हुआ प्राचीन..., फव्वारे, तिरंगी लाइटें बंद; गायब हुई रौनक
आधे घंटे बाद आया मोबाइल पर मैसेज
आधे घंटे के बाद मोबाइल पर खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। उन्होंने बैंक जाकर खाता बंद कराया, तब तक खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रकम निकाली गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। केस दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें - 'छिन रहा था प्यार, नहीं था कोई रास्ता': मां के सामने टूट गया 12वीं पास कातिल, बताया- क्यों किया अंजलि का कत्ल
फोन-पे कर्मचारी बन निकाले 78 हजार
ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी रीता सिंह ने पुलिस को बताया कि कालिंदी विहार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक में उनका खाता है। उसी से दुकान का फोन-पे चल रहा है। 1 मार्च को फोन-पे में कुछ खराबी आ गई। शिकायत कस्टमर केयर नंबर पर दर्ज कराई। शाम को करीब 5 बजे एक युवक ने फोन-पे कर्मचारी बनकर कॉल किया। समस्या के बारे में पूछा इसके बाद फोन-पे को चालू करने के बहाने ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद खाते से 78 हजार रुपये निकाल लिए।
ये भी पढ़ें - पापा की गंदी करतूत: बेटी पर बिगड़ी पिता की नीयत, की ऐसी हरकत, देखकर सदमे में मां; थाने में फूट-फूट कर रोई