{"_id":"66aa2984f97682be3e0b97eb","slug":"woman-swept-away-who-riding-scooter-fell-into-drain-after-being-hit-by-car-in-agra-people-rescued-child-2024-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां-बेटे नाले में गिरे; बेटे को लोगों ने बचाया... महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां-बेटे नाले में गिरे; बेटे को लोगों ने बचाया... महिला की मौत
Wed, 31 Jul 2024 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:57 PM IST
सार
आगरा में कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। मां और बेटे नाले में गिर गए। बेटे को लोगों ने बचा लिया। जबकि महिला बह गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला और बेटा नाले में गिरे
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कोठी मीना बाजार मार्ग पर बुधवार शाम को बारिश में भीषण हादसा हुआ। बेकाबू कार की टक्कर से स्कूटी से जा रहे मां-बेटे उछलकर नाले में गिर गए। पानी के तेज बहाव में बहने लगे। चीख पुकार सुनकर लोग जुट गए। चंद कदम की दूरी पर एसीपी लोहामंडी के कार्यालय से पेशकार हेमंत कुमार और सिपाही मनीष कुमार पहुंचे। उन्होंने बेटे को सुकुशल निकाल लिया, जबकि मां बह गई। करीब 1 घंटे बाद 200 मीटर की दूरी पर शव मिल सका। दुर्घटना से गुस्साए परिजन ने हंगामा किया, जाम लग गया। कार छोड़कर उसमें सवार लोग भाग गए।
विज्ञापन
शाम करीब सवा चार बजे बारिश हो रही थी। कोलिहाई, शाहगंज निवासी सुजेत मां साहिना (36) के साथ स्कूटी से लौट रहे थे। वह मां को जयपुर स्थित चिकित्सक के पास ले गए थे। कोठी मीना बाजार मार्ग पर सत्तो लाला फूड कोर्ट के पास बेकाबू कार ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटा स्कूटी से उछलकर खुले नाले में जा गिरे।
विज्ञापन
एसीपी लोहामंडी का कार्यालय कुछ ही दूरी पर है। शोर सुनकर पेशकार हेमंत कुमार और सिपाही मनीष कुमार मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने सुजेत को नाले से बाहर निकाल लिया, जबकि पानी का बहाव तेज होने से साहिना बह गईं। आगे नाला ढका था। इस कारण उनका पता नहीं चला।
जानकारी के बाद मोहल्ले से परिवार और अन्य लोग आ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, एसीपी मयंक तिवारी और नगर निगम की टीम पहुंच गई। लोग कार को नाले में फेंकने की कहने लगे। मगर, पुलिस के समझाने पर मान गए। ढके नाले की पटिया को बुलडोजर से तोड़ा गया। शाम करीब 5:30 बजे राज नगर के पास नाले में महिला का शव मिला।