फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman suicided in ihhalbans

इलाहबांस में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 13 Feb 2022 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
woman suicided in ihhalbans
12एमएनपी-09-एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाबांस में महिला की मौत के बाद मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : MAINPURI
इलाहबांस। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस में शनिवार की सुबह एक महिला ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी योगेंद्र जाटव पिकअप चालक हैं। करीब पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी कन्नौज के विशुनगढ निवासी कुसमा देवी (26) के साथ हुई थी। योगेंद्र सुबह करीब पांच बजे उठकर गाड़ी लेकर चले गए। करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि शव कमरे में पंखा के कुंडा से फंदे के सहारे लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बंद दरवाजे को तोड़ कर महिला के शव को उतरवाया। पति ने बताया कि उसके एक पुत्री गुनगुन चार वर्ष व पुत्र अनुपम दो वर्ष है। पत्नी ने खुदकुशी क्यों कि इसका कारण उसे नहीं पता। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed