{"_id":"64fb5ac75bc5aeb22f0e8c79","slug":"woman-suffering-from-diarrhea-died-in-district-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-4001-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डायरिया से पीड़ित महिला ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डायरिया से पीड़ित महिला ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम
Fri, 08 Sep 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित महिला ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम
-दो दिन से जिला अस्पताल में ले रही थी महिला उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुखार के साथ ही अब डायरिया के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित दो दिन से भर्ती महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं 17 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधर निवासी विजय पाल सिहं की 55 वर्षीय पत्नी मार्गश्री को पिछले कुछ दिन से डायरिया की दिक्कत थी। वे पिछले दो दिन से जिला अस्पताल में उपचार ले रही थीं। बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां बुखार से पीड़ित 17 और डायरिया से पीड़ित सात मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना था कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार और डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपना बचाव रखना जरूरी है। जरा सी लापरवाही उनके लिए खतरा पैदा कर सकती है। मच्छरों से बचाव के इंतजाम रखें। जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार लें।