फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman such an act on Instagram to defame make over artist lawsuit filed in Agra

Agra News: मेक ओवर आर्टिस्ट को बदनाम करने के लिए महिला ने इंस्टाग्राम पर की ऐसी हरकत, दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 18 Aug 2022 07:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 07:49 PM IST
सार

थाना सिकंदरा में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साइबर सेल की मदद लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Woman such an act on Instagram to defame make over artist lawsuit filed in Agra
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में इंस्टाग्राम पर मेकओवर आर्टिस्ट को एक महिला ने बदनाम कर दिया। आरोप है कि महिला पीड़िता के बारे में भद्दे कमेंट कर रही है। मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मेक ओवर आर्टिस्ट सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह ग्राहकों को मेकअप की सेवाएं देती हैं। वह सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक आईडी से उनके बारे में भद्दी टिप्पणी की जा रही है। उनके बारे में गलत पोस्ट भी डाले जा रहे हैं। पीड़ित की बेटी के बारे में भी अश्लील भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि उनके बारे में टिप्पणी से उनकी सामाजिक और व्यवसायिक छवि खराब हो रही है। इससे पीड़िता तनाव में हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना सिकंदरा में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साइबर सेल की मदद लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र की आईडी हैक

कमला नगर का युवक हरीपर्वत क्षेत्र स्थित कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह इस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत में कि वह आईफोन पर आईडी चलाते हैं। अज्ञात व्यक्ति ने इस्टाग्राम आईडी को हैक कर लिया। हैकर आईडी को चालू करता है। इसके बाद बंद कर देता है। इसका पता चलने पर छात्र दहशत में हैं। उसे अंदेशा है कि आईडी का गलत प्रयोग हो सकता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed