फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Slipped and Fell Between Train Platform Grp Saved on Time at Mathura Station

चलती ट्रेन से गिरी महिला, प्लेटफार्म व पटरी के बीच फंसी, जानिये आखिर फिर क्या हुआ...

Tue, 29 Oct 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 29 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman Slipped and Fell Between Train Platform Grp Saved on Time at Mathura Station
उपचार के लिए महिला को अस्पताल ले जाते जीआरपी मथुरा के कर्मी - फोटो : अमर उजाला
सोरों (कासगंज) से गंगा स्नानकर लौट रही वद्धा का मथुरा छावनी स्टेशन पर चलती ट्रेन से पैर फिसल गया। पैर फिसल जाने से वह ट्रेन के नीचे प्लेटफार्म और पटरी के बीच में फंस गई। जीआरपी ने चेन खींचकर गाड़ी रुकवाई और वृद्धा को निकाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : भीड़ देख फूल गए तेजप्रताप यादव के हाथ पांव, रद्द किया गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम
विज्ञापन


आगरा फतेहपुर सीकरी के गांव सुनहरा निवासी 63 वर्षीय महिला मीना अपनी पोती और एक परिचित के साथ सोरों कासगंज गंगा स्नान को गई थीं। वे वहां से 55339 कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन से मथुरा लौट रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें :  सिपाही के घर छिपा मिला भाजपा नेता पर हमला करने वाला, सामने आईं चौंकाने वाली बातें

गलती से मीना मथुरा जंक्शन के बजाय मथुरा छावनी स्टेशन पर उतर गईं। इसी दौरान ट्रेन चल दी। मीना ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, इस आपाधापी में उनका पैर कोच की सीढ़ी से फिसल गया। वे ट्रेन के नीचे प्लेटफार्म और पटरी के बीच में फंस गई। 
 

मौके पर मौजूद जीआरपी इंस्पेक्टर सोनू कुमार राजौरा ने ट्रेन में चढ़कर चेन खींचकर गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद सिपाही को लिटाकर कोच के नीचे से महिला को लाइन व प्लेटफार्म के बीच से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें : किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाये पुलिस पर गंभीर आरोप

घटना में महिला के सिर व हाथ पैर में चोट आईं हैं। महिला को जीआरपी ने जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। हालांकि शाम को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed