फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Shot Died In Gun Firing Gave Information Of Migrate People

पलायन करने वालों की सूची बनाने पर महिला की हत्या, रोजगार सेवक पर जानलेवा हमला

Thu, 02 Apr 2020 09:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Apr 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Woman Shot Died In Gun Firing Gave Information Of Migrate People
संध्या यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कुर्रा थानाक्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी रोजगार सेवकों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के निर्देश पर महानगरों से आने वालों की सूची कोरोना वायरस की जांच के लिए तैयार की।
विज्ञापन


सूची में गांव आने वाले फौजी और उसके परिजनों के नाम भी दर्ज किए गए। इससे नाराज फौजी ने बुधवार सुबह साथियों के साथ मिलकर रोजगार सेवक से घर में घुसकर मारपीट की और गोली चलाई। जिससे रोजगार सेवक की भाभी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव अल्लीपुर निवासी रोजगार सेवक विनय यादव पुत्र नेत्रपाल यादव को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर गांव में आने वालों की सूची बनाने के निर्देश ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से दिए गए हैं। मंगलवार की शाम विनय गांव में महानगरों व दूसरे प्रदेशों से आने वालों की सूची बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में कोलकाता से लौटे सेना में तैनात सिपाही शैलेंद्र कुमार पुत्र कमलेश कुमार, उनके भाई विजेंद्र कुमार पुत्र कमलेश कुमार के अलावा जितेंद्र पुत्र ग्याप्रसाद, गौरव पुत्र रजनेश का नाम भी दर्ज किया गया था। आरोप है कि नामजद लोगों ने मंगलवार शाम को सूची से नाम काटने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन रोजगार सेवक ने धमकी को नजरअंदाज कर दिया। 

बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे चारों आरोपी रोजगार सेवक के घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार गौरव हाथ में तमंचा लिए था, जबकि शैलेंद्र कुमार रायफल। इसी बीच शैलेंद्र ने रायफल से फायर कर दिया।

गोली घर में मौजूद रोजगार सेवक की भाभी संध्या यादव (36) पत्नी दिनेश यादव की गर्दन में लगी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने फौजी शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। रिपोर्ट रोजगार सेवक विनय यादव की तहरीर पर दर्ज की गई है। 

रोजगार सेवक द्वारा जांच के लिए बनाई गई सूची के विवाद को लेकर महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं आरोपी फौजी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed