फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman shot dead in mathura news

मथुरा में महिला की गोली मारकर हत्या, घर से 50 मीटर दूर मिला शव

Sat, 04 Apr 2020 05:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
woman shot dead in mathura news
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के गांव नरहौली जुनारदार में शुक्रवार रात महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर से 50 मीटर दूरी पर मिला। पुलिस जमीन की रंजिश में हत्या होना बता रही है। मृतका के जेठ की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाना बलदेव के गांव नरहौली जुनारदार निवासी नीरज (40) पत्नी स्वर्गीय मुकेश का शव शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से 50 मीटर दूर मिला। गले पर गोली लगी थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीश्चंद सहित पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि किसी भी कीमत पर हत्यारोपी बख्शे नहीं जाएंगे। नामजदों की तत्काल गिरफ्तारी करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जमीन की रंजिश में महिला की हत्या की गई है। मृतका के जेठ नेम कुमार ने गांव के अशोक, शुभम, गौरव और अमित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। 

18 साल पूर्व हुई थी पति की हत्या, दुष्कर्म मामले में बेटा जेल में

महिला की हत्या से पहले साल 2002 में पति मुकेश की सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या भी जमीन की रंजिश को लेकर की गई थी। पति की हत्या के बाद नवंबर 2019 में मृतका के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला थाना बलदेव में दर्ज कराया गया था। 

फिलहाल मृतका का बेटा गिरधारी जेल में है। दुष्कर्म के आरोपी की उम्र लगभग 18 साल है, जबकि छोटा भाई मुकुल 16 साल का है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या करते हुए किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed