{"_id":"683d2f50c02c2d4dfb03296a","slug":"woman-shot-dead-in-mainpuri-crime-committed-by-entering-the-house-attacker-arrested-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में महिला की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम; पकड़ा गया हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में महिला की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम; पकड़ा गया हमलावर
Mon, 02 Jun 2025 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:27 AM IST
सार
मैनपुरी में पुरानी रंजिश को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हमलावर को मौके से दबोच लिया।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के कुरावली सोमवार थाना क्षेत्र के ग्राम जखौआ में आपसी रंजिश के चलते एक महिला की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कुछ लोगों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक हमलावर को असलहे सहित पकड़ लिया है। मृतका के परिजन ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना क्षेत्र के ग्राम जखौआ निवासी अरविन्द कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुराना विवाद गांव के ही रुकुम सिंह से चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर 1 जून की रात को रुकुम सिंह ने अपने पुत्र मुनेन्द्र, पत्नी सपना, तथा अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर साजिश रची। आरोप है कि मुनेन्द्र ने अपने साले संगम पुत्र नवरेश सिंह, निवासी तौसईया किसानन, थाना जसरथपुर, जिला एटा को दो अज्ञात साथियों के साथ बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद कुमार के मुताबिक, रात करीब दो बजे संगम को रुकुम सिंह, मुनेन्द्र, जयपाल, इंद्रजीत उर्फ मीटू व सपना ने उसकी छत पर पहुंचाया और जीने के रास्ते से घर में घुसाकर उसकी मां रानी देवी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर अरविन्द कुमार, उसका भाई प्रदीप व मौसेरी बहन प्रवीना देवी जाग गए और संगम को मौके से असलहे सहित पकड़ लिया।
तहरीर में बताया गया है कि बाकी आरोपी छत पर हथियारों के साथ खड़े थे और निगरानी कर रहे थे। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और संगम को हिरासत में ले लिया। अरविंद ने बताया कि अब आरोपी इन्द्रजीत द्वारा उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
पीड़ित की ओर से तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।