फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman sets up camp in front of in-laws house, high voltage drama

Agra News: महिला ने ससुराल के सामने जमाया डेरा, हाई वोल्टेज ड्रामा

Tue, 04 Mar 2025 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Mar 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Woman sets up camp in front of in-laws house, high voltage drama
सांकेतिक
महिला का आरोप-युवक ने अविवाहित बताते हुए की उससे शादी, अब ससुराल वाले घर में नहीं घुसने दे रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के राजीव गांधी नगर में सोमवार देर शाम एक महिला ने ससुराल के सामने डेरा जमा लिया। आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। काफी देर तक हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला थाना पुलिस को महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश में लगी है।

महिला ने बताया कि उसका मायका कोटा, राजस्थान में है। मैनपुरी शहर कोतवाली के राजीव गांधी नगर का युवक वहां प्राइवेट नौकरी करता है। नौकरी के दौरान ही उसका युवक से परिचय हुआ। युवक ने खुद को अविवाहित बताया और 19 अप्रैल 2024 को उससे शादी कर ली। शादी के बाद कुछ दिन अपने साथ रखा। 2024 में रक्षाबंधन पर मायके भेज दिया। इसके बाद से उसे लेने नहीं आया। कोर्ट में पति से विवाद को लेकर मामला भी विचाराधीन है। सोमवार को वह राजीव गांधी नगर पहुंची तो घर बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वह दरवाजे पर ही डेरा जमा लिया। कोई ससुरालीजन बाहर नहीं आया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि पति अब तीसरी युवती से शादी करना चाहता है। कुछ दिन पहले उन्होंने तीसरी युवती के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ा भी था। इधर, युवक के परिजन ने पुलिस को बताया कि घर में ताला लगा था। महिला ने उसे तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर लिया। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। महिला थाना इंस्पेक्टर हेमलता सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष अपने-अपने स्तर से आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed