पति से खफा हुई पत्नी: घर में रखा तारपीन का तेल ऊपर डालकर लगा ली आग, 80 फीसद जली
पति और पत्नी के बीच किसी बात को झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर वो पति से गुस्सा हो गई और घर में रखा तारपीन का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना व कस्बा निधौली कलां के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी योगेश कुमार गुप्ता की पत्नी रश्मि गुप्ता (40) ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर पर कोई ज्वलनशील पदार्थ (तारपीन का तेल) अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार मचने पर पति व पड़ोसी पहुंचे। तब तक वह 80 फीसदी तक जल चुकी थी।
गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। परिजन ने बताया कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तीन बेटियां हैं, जो विद्यालय गई हुई थीं। योगेश का पेंट्स का कारोबार है। घर में तारपीन का तेल रखा था। जिसको अपने ऊपर डालकर रश्मि ने आग लगा ली।
ये भी पढ़ें - UP: जान देने की जिद पर अड़ी थी मां, बेटी बोली- 'तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी'; तो उसे भी दे दिया जहर
महिला सहित दो ने विषाक्त खाकर किया खुदकुशी का प्रयास
थाना सकीट क्षेत्र के गांव चपरई निवासी गुलाब खान की पत्नी मरजीना (20) ने शुक्रवार की देरशाम विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में जेठानी गुड्डो मेडिकल कॉलेज लेकर आई और भर्ती कराया। वहीं विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले दीवान सिंह निवासी नगला कुंदन थाना सहावर जिला कासगंज को भी शुक्रवार की देरशाम भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों को स्वास्थ्य लाभ मिलने पर परिजन शनिवार को घर ले गए।