{"_id":"6596ea460bf73d1a5b033588","slug":"woman-saved-10-puppies-left-behind-wrapped-in-a-sheet-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: चादर में लपेटकर छोड़ गए 10 पिल्ले, एक के पेट में लगा था चीरा; महिला ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: चादर में लपेटकर छोड़ गए 10 पिल्ले, एक के पेट में लगा था चीरा; महिला ने बचाई जान
Fri, 05 Jan 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:02 AM IST
सार
नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में क्षेत्रीय महिला ने पिल्लों को देखा तो उसने शेल्टर होम भिजवाया। महिला के प्रयास से इन पिल्लों की जान बच सकी।
विज्ञापन
Agra News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में बृहस्पतिवार को चादर में लपेट कर 10 पिल्ले कोई छोड़ गया। क्षेत्रीय निवासी पलक मतलानी ने पिल्लों की जान बचाने के लिए कैस्पर्स होम संस्था की संचालिका की मदद से पिल्लों को शेल्टर होम पहुंचाया।
कैस्पर्स होम संचालिका विनीत अरोड़ा ने बताया कि एक पिल्ले के पेट पर नुकीली चीज से चीरा लगा है। डॉक्टर ने इलाज कर दिया। पिल्ले दूध पीने लायक हैं इसलिए दूध पिलाने में कोई दिक्कत नहीं है। शेल्टर में 180 से भी ज्यादा कुत्ते हो चुके हैं, जिनको शेल्टर में रखने में परेशानी हो रही हैं।
नगर निगम को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। छोड़े गए पालतू कुत्तों और पिल्लों को रखने के लिए शेल्टर बनवाएं, जिससे उनको रखा जा सके।