फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman's family members beat the her boyfriend by tying to tree in firozabad

Firozabad: रात में महिला के घर में घुसे युवक को पकड़ा, परिजनों ने पेड़ से बांधकर पीटा, छेड़छाड़ का मुकदमा

Wed, 24 Aug 2022 10:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 10:28 AM IST
सार

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में पेड़ से बांधकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि युवक रात में एक महिला के घर में घुसा था। तभी उसे पकड़ लिया गया। महिला के परिजनों ने पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
woman's family members beat the her boyfriend by tying to tree in firozabad
पेड़ से बंधे युवक को पुलिस ने कराया मुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को रात में महिला के घर में घुसना भारी पड़ गया। महिला के परिजन ने आहट सुनकर युवक को पकड़ लिया। पेड़ से बांधकर युवक को जमकर पीटा। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस गांव में पहुंची। युवक को मुक्त करा थाना लेकर आई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने के साथ आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
थाना जसराना के एक गांव निवासी युवक गौतम महिला के घर में घुस गया। युवक महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। चीखपुकार मचने पर महिला के सास-ससुर के साथ अन्य लोग भी आ गए। लोगों को आता देख भागने का प्रयास कर रहे युवक को पकड़कर घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से बांध दिया। नीम के पेड़ से बांधकर परिजन एवं ग्रामीणों ने युवक को जमकर पीटा। 

विज्ञापन

पुलिस ने कराया मुक्त

सुबह कोतवाल आजादपाल सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और युवक को मुक्त किया। युवक को कोतवाली लेकर आए। वहीं महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। कोतवाल जसराना आजादपाल सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेजा गया है। दूसरा पक्ष भी अगर तहरीर देता है तो उसका भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर महिला के बयान एवं डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। महिला के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

रातभर पेड़ से बंधा रहा युवक

महिला के परिजन द्वारा युवक को रात में एक बजे पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई गई। युवक को पुलिस ने सुबह आठ बजे के बाद बंधनमुक्त किया। तब तक युवक पेड़ से बंधा रहा है। पूरे गांव से कोई भी व्यक्ति युवक को बंधनमुक्त कराने आगे नहीं आया। 

प्रेम संबंधों की चर्चा

महिला और युवक के बीच गांव में प्रेम संबंधों की चर्चा रही। ग्रामीणों ने बताया कि महिला और युवक के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहे हैं। युवक आए दिन महिला के घर आता-जाता रहता था। महिला का पति पंजाब में नौकरी करता है जबकि परिजन दूसरे मकान में रहते हैं। महिला के तीन बच्चे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed