फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's dead body found in drawing room of house fear of murder in Agra Crime news 

Agra Crime: घर के ड्राइंग रूम में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Mon, 06 Jun 2022 12:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 12:32 AM IST
सार

महिला का परिवार भरतपुर में रहता है। परिचित जब घर पहुंचा, तो घटना की जानकारी हो सकी। सूचना मिलते  ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Woman's dead body found in drawing room of house fear of murder in Agra Crime news 
demo pic

विस्तार

आगरा में थाना शाहगंज के वेस्ट अर्जुन नगर में रविवार रात को 60 वर्षीय प्रतिभा कुलश्रेष्ठ का शव घर में पड़ा मिला। रिश्तेदार ने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। हत्या की आशंका जाहिर की गई। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच की। महिला घर में अकेली रह रही थीं। परिवार के लोगों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि महिला प्रतिभा कुलश्रेष्ठ का परिवार भरतपुर में रहता है। उनके पति राकेश कुलश्रेष्ठ एक कंपनी में कार्यरत थे। वेस्ट अर्जुन नगर में पैतृक मकान बना है। महीने में कुछ दिन प्रतिभा मकान की देखरेख करने के लिए आया करती थीं। अभी 15 दिन पहले आई थीं। तब से अकेले ही रह रही थीं।

विज्ञापन

परिचित को भेजा घर 

रविवार को परिवार के लोगों ने उन्हें फोन किए, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किए। इस पर उन्हें चिंता हुई। पति राकेश ने अपने परिचित को घर भेजा। परिचित आए तो घर के ड्राइंग रूम में प्रतिभा का शव पड़ा हुआ था। घर खुला हुआ था। यह देखकर उन्होंने परिवार के लोग और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के शरीर पर चोट के निशान

सीओ का कहना है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही जा रही है। प्रथम दृष्टया घर में रखा सामान सुरक्षित है। महिला का पर्स और मोबाइल भी मिल गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed