Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Roamed Naked While Bystanders Kept Filming in agra up news

यूपी में संवेदनहीनता: सड़क पर बिना कपड़ों के घूमती विवाहिता, बेशर्म बनाते रहे वीडियो; पुलिसकर्मियों ने ढका तन

Mon, 11 May 2026 08:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 11 May 2026 08:05 AM IST
सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार महिला निर्वस्त्र हालत में सड़क पर घूमती रही, जबकि लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। सूचना पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को कपड़े पहनाकर उसके पति के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Woman Roamed Naked While Bystanders Kept Filming in agra up news
यूपी में संवेदनहीनता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में एक तरफ मदर्स डे पर मातृ शक्ति को लोग नमन कर रहे थे तो दूसरी तरफ एत्माददौला क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। मानसिक रूप से कमजोर महिला निर्वस्त्र हालत में सड़क पर निकल आई। कुछ लोग उसको कपड़े पहनाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो कुछ उसे देखकर मजाक बनाने लगे। इसी बीच एक राहगीर ने महिला को अपने गमछे से तन को ढकने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को कपड़े पहनाने के बाद पति के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मूल रूप से फिरोजाबाद की रहने वाली महिला दो साल से एत्माद्दौला क्षेत्र में पति के साथ किराये के घर में रह रही है। पति आटा मिल में काम करते हैं। रविवार शाम को साढ़े सात बजे महिला निर्वस्त्र हालत में घर से निकल आई। नुनिहाई से रामबाग जाने वाले रास्ते से होते हुए नरायच पुलिया तक पहुंची। महिला के हाथ में डंडा भी लगा हुआ था। उसे इस हाल में देखकर कुछ लोग परेशान हो गए तो कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इसी बीच बजरंग दल के पदाधिकारी अनिल शर्मा ने महिला को अपने गमछे से ढकने का प्रयास किया। उन्होंने सूचना दी तो महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने महिला को कपड़े पहनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बोली, पुलिस उत्पीड़न से परेशान
डीसीपी सिटी सय्यद अब्बाल अली ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने कई बार अपने बयान बदल दिए। कभी पुलिस तो कभी मकान मालिक पर आरोप लगाने लगी। बेटी के उत्पीड़न की बात कही। जानकारी पर पुलिस ने महिला के पति को बुलवाया। उसने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से बीमार चल रही है। उसका उपचार चल रहा है। महिला दरोगा स्वाति वर्मा ने उसके लिए दुकान से कपड़े खरीदे थे। इसके बाद उसे एक स्थान पर कपड़े पहनाए गए। बाद में पति पत्नी को साथ लेकर चला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed