{"_id":"6a7c9c803f04672cfc0d63aa","slug":"woman-riding-bike-with-one-hand-without-helmet-video-goes-viral-traffic-police-begin-probe-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब का अंदाज: महाराष्ट्रियन लुक, नौवारी साड़ी और बुलेट बाइक; वायरल होने के बाद अब ये बोली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का अंदाज: महाराष्ट्रियन लुक, नौवारी साड़ी और बुलेट बाइक; वायरल होने के बाद अब ये बोली युवती
Wed, 12 Aug 2026 09:54 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:54 PM IST
सार
नेशनल हाईवे पर रफ्तार में बुलेट बाइक को दौड़ाती युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महाराष्ट्रियन लुक और नौवारी साड़ी में इस महिला ने चलती बाइक पर ऐसी हरकत कर डाली, जिसे देख लोग भी हैरान हैं।
विज्ञापन
युवती हुई वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में एक महिला के एक हाथ से बिना हेलमेट बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बाइक के मालिक व वीडियो शेयर करने वाले खाते का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। वह एक हाथ से बाइक चलाती नजर आ रही है। आसपास से लोग भी निकल रहे हैं। महिला ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। इससे हादसे की आशंका है। दूसरी बाइक से वीडियो बनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि वीडियो एक सप्ताह पुराना होने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि बाइक हाईवे पर चलाई गई है। मामले में जांच की जा रही है। बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस कलर लगा हुआ है। नंबर न होने की वजह से बाइक मालिक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। जिस सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है, उसके बारे में पता किया जा रहा है।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब युवती का माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवती बता रही है कि वह कैलाश मंदिर में पूजा करने जा रहीं थीं। वीडियो बनाना सिर्फ मेरा फन था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था। आगे से ऐसी वीडियो कभी नहीं आएंगीं। युवती ने कहा कि मैंने अपनी सभी वीडियो डिलीट कर दी हैं, मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं।