फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman riding a bike dies after being hit by a loader vehicle

Agra News: लोडर वाहन की टक्कर से गिरकर बाइक सवार महिला की मौत

Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike dies after being hit by a loader vehicle
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में शनिवार को लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसा अतरौली रोड पर गांव महावर के समीप हुआ। महिला शादी समारोह में शामिल होकर वापस देवर के साथ ससुराल जा रही थी।सड़क हादसे में मौत अलीगढ़ जनपद के गांव नगरिया खेरावाद निवासी पूजा (22) पत्नी प्रमोद कुमार की हुई। वह शुक्रवार को मौसी रामवती की शादी में शामिल होने के लिए कासगंज के गांव नगला गुलाबी आई हुई थी। शादी समारोह के बाद वह वापस देवर गौरव और भाई शिव कुमार के साथ बाइक से घर जा रही थी। गांव के निकट लोडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी बृजपाल सिंह ने बताया कि महिला की मौत से बाइक से गिरकर हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed