फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman raped in agra hotel

होटल में युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर यूं शर्मसार करने की थी प्लानिंग

Thu, 01 Mar 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 01 Mar 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Woman raped in agra hotel
रेप
अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने युवती को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 
युवती मथुरा की रहने वाली है। वह दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करती है। आरोपी कागारौल के गढ़मुक्खा निवासी सोनू पेंट्री कार में काम करता है। युवती दस दिन पहले दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। तभी सोनू मिल गया। युवती को बातों में ले लिया। 
विज्ञापन


उससे कहा कि अच्छी नौकरी के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। वह आगरा में ही नौकरी दिला देगा। उसे अपने साथ सिकंदरा थाने के सामने स्थित आगरा गेस्ट हाउस होटल में ले आया। युवती को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो बना ली। युवती ने विरोध किया। मगर, सोनू ने युवती को जान से मारने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। रोजाना कॉल करके होटल आने का दबाव बना रहा था। 

इससे युवती दहशत में आ गई। उसने परिवारीजनों को बताया। मंगलवार को थाना सिकंदरा आ गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 

बाद में एसएसपी आफिस में शिकायत की। इसके बाद थाना सिकंदरा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed