फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Murdered In Mainpuri By Miscreants Crime News

मैनपुरी: महिला की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या से सनसनी, दिल्ली में नौकरी करता है पति

Wed, 04 Aug 2021 11:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Aug 2021 11:11 AM IST
सार

मृतका गांव में अपनी दो पुत्रियों और दो पुत्र के साथ गांव में अकेली रह रही थी। बीती रात भी बरामदे में सो रही थी और उसका दो वर्षीय बालक पास में सो रहा था। अन्य तीन बच्चे एक कमरे में सो रहे थे।

विज्ञापन
Woman Murdered In Mainpuri By Miscreants Crime News
demo pic

विस्तार

मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि को एक गांव में बदमाशों ने महिला की नृशंस हत्या कर दी। इस हत्याकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा और बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


गांव में मंगलवार की रात्रि टीन से पटे बरामदे में चारपाई पर सो रही 35 वर्षीय महिला की बदमाशों ने हत्या कर दी। बुधवार की सुबह कमरे में सोकर उठी मृतका की 10 वर्षीय पुत्री ने मां को चारपाई पर रक्तरंजित अवस्था में पड़े हुए देखा। बालिका ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। बालिका के चीखने चिल्लाने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मृतका की गर्दन और जांघों पर चाकू के निशान थे। शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। पास में ही दो वर्ष का बालक लेटा था जिसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेई ने पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया। मौके पर पहुंची डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। वही महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चार दिन पहले दिल्ली चला गया था पति
मृतका का पति दिल्ली स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है जो होली पर घर आया था और चार दिन पूर्व ही दिल्ली चला गया था।

चार बच्चों के साथ अकेली रह रही थी मृतका
मृतका गांव में अपनी दो पुत्रियों और दो पुत्र के साथ गांव में अकेली रह रही थी। बीती रात भी बरामदे में सो रही थी और उसका दो वर्षीय बालक पास में सो रहा था। अन्य तीन बच्चे एक कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बच्चों की हत्या प्रकरण: लूटे सामान की बरामदगी का प्रयास, रिमांड को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed