{"_id":"65c0c3a72924b6d2d7026f99","slug":"woman-murdered-by-hitting-her-head-with-a-sharp-weapon-dead-body-found-in-a-deserted-area-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर महिला का कत्ल, सूनसान इलाके में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर महिला का कत्ल, सूनसान इलाके में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 05 Feb 2024 10:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:04 PM IST
सार
महिला के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। महिला का शव गंगागढ़ मार्ग पर सूनसान इलाके में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी के होडलपुर में गंगागढ़ मार्ग पर रविवार की रात महिला की धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया की भी मदद ले रही है। आस-पास के जनपदों में भी सूचना देकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
गंगागढ़ मार्ग पर सुबह ग्रामीणों ने एक महिला का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। उसके सिर पर चोटों के निशान थे। महिला के शव मिलने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई। मौके पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी जितेंद्र कुमार दुबे ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम के द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है।
सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह पर शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। शिनाख्त के लिए आस-पास के जनपदों की पुलिस को सूचना दी गई है। पंफलेट और सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही महिला की शिनाख्त कर ली जाएगी।