फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman murdered by crushing her face in village Naurtha, sensation in the area

गांव नौरथा में चेहरा कुचकर महिला की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered by crushing her face in village Naurtha, sensation in the area
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा में बुधवार को एक महिला की मुंह कुचलकर हत्या कर दी गई। देर शाम उसका शव खेत में पड़ा मिला। महिला की हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने शव का मुआयना किया है। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

नौरथा निवासी रीना (25) पत्नी भूपेंद्र बुधवार की शाम अपने खेत पर फसल की निगरानी करने गई थी। जब देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इधर खेतों पर काम करके लौट रहे ग्रामीणों ने रीना का लहूलुहान शव खेत के समीप पड़ा देखा तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देखकर चीत्कार मच गया। महिला के मुंह और गले पर गंभीर वार किए गए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सिटी दीप कुमार पंत, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदौलिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमुने लिए हैं।
विज्ञापन

विवाहित महिला का शव एक खेत में पड़ा मिला है। महिला की हत्या की गई है। फॉरेंसिक जांच कराई गई है। घटना का सही कारण जानने के लिए तहकीकात की जा रही है। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी। -दीप कुमार पंत, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed