फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman molested on denial of friendship, beaten on the road, torn clothes

दोस्ती नहीं करने पर पीटा

Tue, 10 Aug 2021 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman molested on denial of friendship, beaten on the road, torn clothes
आगरा। बोदला रोड पर सोमवार रात को एक महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगा। खींचतान कर महिला के कपड़े फाड़ दिए। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला के दो बच्चे हैं। वह पति से अलग रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि तोता का ताल का रहने वाला मोहन उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। वह लोहामंडी में ऑटो चालकों से वसूली करता है। इसको लेकर कई बार परेशान कर चुका है। उसके इनकार करने पर भी बाज नहीं आ रहा है। महिला सोमवार रात को अपनी सहेली से मिलने बोदला आई थी। उससे कुछ रुपये लेने थे। रुपये लेने के बाद वापस घर जा रही थी। बोदला में लाल मस्जिद के पास तोता का ताल निवासी मोहन मिल गया। उसे पकड़ लिया। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर खींचने की भी कोशिश करने लगा। इससे उनके कपड़े फट गए। मारपीट होता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। इस पर आरोपी मोहन भाग निकला। सूचना पर पुलिस महिला को थाने लेकर आई। पुलिस ने मोहन सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed