फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman molested by four men

महिला से चार मनचलों ने की छेड़छाड़

Tue, 19 Oct 2021 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman molested by four men
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। चारा काटने गई महिला के साथ शनिवार की शाम कार से आए चार युवकों ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर लोगों के दौड़ने पर युवक कार छोड़कर भागे। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया। कार भी कब्जे में लेकर सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार की शाम चारा काटने गई थी। तभी वहां कार से पहुंचे चार युवकों ने महिला को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के अन्य खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। ग्रामीणो ने दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि उनके दो साथी भाग निकले।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों में सलिल निवासी बृजनगर, भरतपुर व दिनेश निवासी इंद्रानगर, भरतपुर हैं। प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed