{"_id":"67d261f31fbf44c25b0ff45f","slug":"woman-misled-the-police-by-reporting-the-robbery-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: महिला ने लूट की दी फर्जी सूचना...अपने ही जाल में फंस गई, अब पुलिस करेगी उस पर ही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: महिला ने लूट की दी फर्जी सूचना...अपने ही जाल में फंस गई, अब पुलिस करेगी उस पर ही कार्रवाई
Thu, 13 Mar 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:11 AM IST
सार
महिला ने लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह कर दिया। खुलासा उस समय हुआ, जब पुलिस ने मामले की जांच की। महिला द्वारा बताए गए सभी तथ्य झूठे निकले।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर महिला को ऑटो में बैठाकर लूट की सूचना फर्जी निकली। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला अपने घर से पैदल एक किमी तक बाजार गई थी। इसके बाद घर ऑटो से पहुंची। फर्जी सूचना देने के मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार दोपहर को हज्जूपुरा, ताजगंज निवासी पूनम राठाैर ने पुलिस को लूट की सूचना दी थी। बताया था कि वह मुगल पुलिया से ऑटो में बैठी थीं। ऑटो में पहले से सवार महिलाओं और युवक ने लूट लिया। विरोध पर चाकू गर्दन पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
इनर रिंग रोड पर ऑटो से फेंककर भाग गए। मामले में पुलिस ने पड़ताल की। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए थे। महिला ने वारदात का जो समय बताया, उस समय लाल रंग का ऑटो फतेहाबाद मार्ग पर नजर नहीं आया।
विज्ञापन
वहीं महिला जिस रूट से मुगल पुलिया तक आना बता रही थी, उसे भी देखा गया। पता चला कि महिला अपने घर से पैदल चली थीं। वह नवादा बाजार तक आईं। घर से बाजार की दूरी एक किलोमीटर है। एक घंटे तक रुकने के बाद एक ऑटो से घर गईं। फुटेज में वह नजर आई हैं। उनके फतेहाबाद मार्ग पर जाने की पुष्टि नहीं हुई। अब पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।