{"_id":"62eeaaeb8217a35ca63af79e","slug":"woman-lost-rs-3-50-lakh-in-greed-of-reward-mainpuri-news-agr542669321","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लाखों के चक्कर में महिला ने गवां दिए 3.50 लाख रुपये, इस तरह हुई ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लाखों के चक्कर में महिला ने गवां दिए 3.50 लाख रुपये, इस तरह हुई ठगी का शिकार
Sat, 06 Aug 2022 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:24 PM IST
सार
ठगी की जानकारी होने पर महिला पुत्र को साथ थाने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि मामला साइबर सेल को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव में लाखों रुपयों की लाटरी निकलने का लालच देकर ठगों ने गांव नाका निवासी महिला से 3.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जांच साइबर सेल की टीम कर रही है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के गांव नाका निवासी आशा देवी ने बताया कि 28 जुलाई को बेटे संजीव कुमार के मोबाइल फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को प्रतिष्ठित कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनको 17 लाख रुपये का इनाम मिला है। टैक्स जमा करने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। संजीव ने बताए गए खाते में 50 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद ठगों ने झांसे में लेकर 3.50 लाख रुपये ठग लिए और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
विज्ञापन
साइबर सेल को सौंपा गया मामला
ठगी की जानकारी होने पर महिला पुत्र को साथ थाने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि मामला साइबर सेल को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन