{"_id":"5b82a4d442c79246475f7221","slug":"woman-looted-the-young-man-in-train-on-rakshabandhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफर में बहन बनी, राखी बांधी और फिर की ऐसी करतूत, 'भाई' के होश उड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर में बहन बनी, राखी बांधी और फिर की ऐसी करतूत, 'भाई' के होश उड़ गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में बेहोशी की हालत में पीड़ित व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में रक्षाबंधन पर हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। ट्रेन के सफर में महिला ने एक युवक को भाई बना लिया। राखी भी बांध दी। इसके बाद उक्त महिला ने ऐसा कारनामा किया, जिससे युवक के होश उड़ गए।
महिला ने मिठाई खिलाकर युवक को बेहोश किया और सारा सामान समेटकर फरार हो गई। यात्री को बेहोशी की हालत में पहले गोवर्धन के अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर जिला अस्पताल भेज दिया। उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
राजस्थान के सीकर जिला के गांव दातारामगढ़ निवासी सीताराम बहन से राखी बंधवाने के लिए ट्रेन में सवार होकर आ रहा था। ट्रेन में एक महिला उसे मिली, जिसने बातों ही बातों में उससे पूरी जानकारी हासिल कर ली। महिला ने उससे कहा कि उसके कोई भाई नहीं है।

मिठाई खिलाकर लूटा
महिला ने सीताराम की कलाई पर राखी बांधने की पेशकश की। वो उसकी बातों के जाल में फंस गया। राखी बांधने के बाद महिला ने उसे मिष्ठान खिलाया, जिसके बाद वो अचेत हो गया। सीताराम राधाकुंड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रेलवे कर्मचारियों को अचेत हालत में मिला था।
उसे उपचार के लिए गोवर्धन स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उसने होश आने के बाद अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। स्वास्थ्य केंद्र से उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीताराम ने बताया कि महिला उसका सामान भी लेकर चली गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन के चिकित्सक मनीष पौरुष ने बताया कि मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मथुरा रेफर कर दिया। जीआरपी उपनिरीक्षक चौधरी दलवीर सिंह ने बताया कि सीताराम का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है।