{"_id":"60e19b538ebc3ebc8606b344","slug":"woman-killed-in-attack-by-miscreants-for-chain-snatching-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बदमाशों ने चेन तोड़ने को मारा झपट्टा, चलती बाइक से गिरी महिला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बदमाशों ने चेन तोड़ने को मारा झपट्टा, चलती बाइक से गिरी महिला, मौके पर मौत
Sun, 04 Jul 2021 04:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Jul 2021 04:58 PM IST
सार
आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इसमें एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में बदमाशों ने न्यू दक्षिणी बाईपास पर बाइक सवार भाई-बहन को लूटने का प्रयास किया। बदमाशों के हमले से बहन चलती बाइक से सड़क पर गिर गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महिला अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल से मायके जा रही थी। न्यू दक्षिणी बाईपास पर कीठम गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने के लिए झपट्टा मारा। इससे महिला बाइक से गिर गई और काफी देर तक घिसटती चली गई। उसके भाई ने जब तक बाइक रोकी, तब तक बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से मायके और ससुराल में चीत्कार मच गया। महिला पर हमला करने वाले बदमाश कौन थे, इसका पता लगाने के लिए पुलिस अब जांच में जुटी है।
विज्ञापन