फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman jumps off bike in panic over dog, dies

Agra News: कुत्ते से घबराकर बाइक से कूदी महिला, मौत

Sun, 23 Aug 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps off bike in panic over dog, dies
सैंया(आगरा)। खेरागढ़-सैंया मार्ग पर सामने कुत्ता आते देख घबराकर एक महिला बाइक से कूद पड़ी। घिसट कर गंभीर रूप से घायल विवाहिता की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। रक्षाबंधन से पहले महिला की मौत से मायके और ससुराल में मातम छा गया।
विज्ञापन

थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव पुसैंता निवासी गजेंद्र प्रसाद त्यागी शनिवार को अपनी बहन रीना देवी (24) निवासी गांव एका, फिरोजाबाद को बाइक से खेरागढ़ बाजार ले गए थे। खरीदारी करके दोनों गांव जा रहे थे। रास्ते में नगला होतिया के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते के देखकर घबराई रीना देवी तेज रफ्तार से चलती बाइक से सड़क पर कूद गईं।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की चीखें सुनकर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। तत्काल सीएचसी सैंया पर पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान रीना की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए एका अपने गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed