फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman jumps off bike after seeing dog on road dies in hospital

आगरा न्यूज: सड़क पर कुत्ते को देख तेज रफ्तार बाइक से कूद पड़ी महिला, अस्पताल में माैत; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 22 Aug 2026 09:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 22 Aug 2026 09:38 PM IST
सार

बाइक सवार भाई-बहन खरीदारी करके गांव जा रहे थे। रास्ते में नगला होतिया के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। इसे देख बहन घबरा गई। बाइक से कूद पड़ी। इससे महिला की माैत हो गई। 

विज्ञापन
Woman jumps off bike after seeing dog on road dies in hospital
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खेरागढ़-सैंया मार्ग पर सामने कुत्ता आते देख घबराकर एक महिला बाइक से कूद पड़ी। चलती बाइक पर गिरने से घिसटकर गंभीर रूप से घायल विवाहिता की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। रक्षाबंधन से पहले विवाहिता की मौत से मायके और ससुराल दोनों घरों में मातम छा गया।
विज्ञापन


थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव पुसैंता निवासी गजेंद्र प्रसाद त्यागी शनिवार को अपनी बहन रीना देवी (24) पत्नी रोहित त्यागी निवासी गांव एका, फिरोजाबाद को बाइक से बाजार कराने खेरागढ़ लाए थे। खरीदारी करके दोनों गांव जा रहे थे। रास्ते में नगला होतिया के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। 
विज्ञापन


कुत्ते को देखकर घबराईं रीना देवी तेज रफ्तार से चलती बाइक से सड़क पर कूद गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। घायल महिला को तत्काल सीएचसी सैंया पर पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख महिला को आगरा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रीना की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए एका अपने गांव ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed