फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman jumped into Hazara Canal with two children in Etah little boy swept away

UP: एटा में दो बच्चों संग हजारा नहर में कूदी महिला, गोताखोरों ने मां और बड़े बेटे को निकाला; छोटा बच्चा बह गया

Thu, 24 Aug 2023 06:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 06:01 PM IST
सार

ससुराल वालों द्वारा बेटे का इलाज न कराने से आहत महिला ने खौफनाक कदम उठाया। महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर नहर में कूद गई। मां और बड़े बेटे को तो स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया, लेकिन छोटे बेटे का कोई पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Woman jumped into Hazara Canal with two children in Etah little boy swept away
एक महिला अपने दो बच्चों के साथ नहर में कूदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हजारा नहर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने दो बच्चों संग नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने जब ये देखा तो मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल नदी में छलांग लगाते हुए महिला और उसके बड़े बेटे को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन छोटे बेटे का काई पता नहीं लग सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन

यहां का है मामला 

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित हजारा नहर जावड़ा पुल पर बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे रीना ने अपने चार साल के पुत्र नितिन और दो साल के बेटे ऋतिक के साथ नहर में छलांग लगा दी। रीना द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम को देख लोग कांप गए। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। तत्काल ही स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी और रीना और नितिन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं छोटा बेटा ऋतिक पानी के तेज बहाव में बह गया। 

ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

आई हुई थी मायके 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ऋतिक की तलाश कर रही है। सूचना पर पहुंचे रीना के भाई इंद्रजीत ने बताया कि रीना के पति का नाम जितेन्द्र है। उसका विवाह आगरा के थाना एत्मादपुर के गांव रेनपुर धोर्रा में किया था। उसने बताया कि बहन के बच्चे की तबियत खराब चल रही थी, लेकिन ससुराल वाले इलाज नहीं करा रहे थे। इसकी वजह से बहन को बच्चों सहित अपने पास बुलाया था। आज बहन बस में सवार होकर आ रही थी, तभी रास्ते में उतर गई और दोनों बच्चों को लेकर नदी में कूद गई।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: युवती को बदनाम करने के लिए गंदी करतूत, शादी से पहले वायरल कर दिए ऐसे फोटो; हुई शर्म से पानी-पानी

विज्ञापन

छोटे बेटे का नहीं चला पता 

भाई ने बताया कि बहन और बड़े बेटे को स्थानीय गोताखोरों ने निकाल लिया लेकिन छोटे बेटे का कोई पता नहीं लग सका है। उसकी तलाश की जा रही है। बता दें इससे पहले सुबह थाना पिलुआ क्षेत्र में एक महिला तीन साल की बच्ची सहित नहर में कूदी थी, उसकी भी तलाश जारी है। पीएसी के गोताखोर स्टीमर के साथ खोजबीन में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed