{"_id":"5cf8ce7ebdec22074d53d8b5","slug":"woman-injured-in-monkeys-attack-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में नहीं थम रहा बंदरों का आतंक, हरियाणा से आई महिला श्रद्धालु का कान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में नहीं थम रहा बंदरों का आतंक, हरियाणा से आई महिला श्रद्धालु का कान काटा
Thu, 06 Jun 2019 01:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में बंदरों का आतंक का बरकरार है। उत्पाती बंदरों से स्थानीय लोगों तो दुखी हैं ही, देश-विदेश से यहां आने वाले श्रद्धालु भी इन बंदरों के शिकार होते हैं। गुरुवार की सुबह बंदरों के हमले में एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई।
सेवाकुंज मंदिर के समीप बंदरों ने फरीदाबाद की महिला श्रद्धालु पर हमला किया और उसका कान काट लिया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर उसकी मरहम पट्टी कराई। लोगों ने बताया कि 15 दिनों में बंदर कई लोगों पर हमले कर चुके हैं।
सबसे ज्यादा बंदरों का आतंक बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग पर है। लोगों का कहना है कि बंदर श्रद्धालुओं का सामान लेकर भाग जाते हैं तो कभी उनके चश्मे। बंदरों की समस्या को लेकर व्यास घेरा में लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नगर में बंदरों का आतंक रोकने के लिए जिला प्रशासन और सामाजिक संगठन प्रयास भी करते हैं, लेकिन आज तक इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है। दिन-ब-दिन बंदरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है।