{"_id":"68e80b07c54829ca7b0d59ed","slug":"woman-injured-in-bull-attack-dies-during-treatment-kasganj-news-c-175-1-agr1054-138112-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांड़ों के हमले से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांड़ों के हमले से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
Fri, 10 Oct 2025 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर हुंडा में तीन दिन पूर्व खेत पर चारा काटने गई महिला पर सांड़ों ने हमला कर दिया। घायल महिला की उपचार के दौरान अलीगढ़ से दिल्ली ले जाते समय बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव शेरपुर हुंडा निवासी विमलेश उर्फ मीना (50 ) पत्नी बदन सिंह मंगलवार दोपहर 12 बजे अपने खेत पर चारा लेने गई थीं। इसी दौरान तीन सांड़ अचानक खेत में घुस आए और महिला पर हमला कर दिया। सांड़ों के हमले से भयभीत होकर महिला चीखने चिल्लाने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान उसे बचाने के लिए उसकी ओर दौड़ पड़े।
लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सांड़ों को मौके से भगाकर महिला को बचाया। इसके बाद परिजन उसे अमांपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। डॉक्टर ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया। उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। बुधवार को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने शाम के समय उसे दिल्ली हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद परिजन महिला का शव लेकर गांव पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद उसके पति व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।