फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman in firozabad gave birth a child under tree outside hospital

खून की कमी बताकर गर्भवती को अस्पताल से लौटाया, पेड़ के नीचे हुआ प्रसव

Thu, 28 Sep 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 28 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
woman in firozabad gave birth a child under tree outside hospital
demo pic
फिरोजाबाद के जिला महिला अस्पताल में गर्भवती को खून की कमी बता चिकित्सकों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला अस्पताल के पास पेड़ के नीचे चबूतरे पर आकर बैठ गई वहीं प्रसव हो गया। तभी चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने स्ट्रेचर और स्टाफ भेजकर पीड़िता को भर्ती कराया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव शंकरपुर निवासी मंजू (27) पत्नी रामनिवास को गुरुवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजन सुबह जिला महिला अस्पताल लाए थे। वहां महिला चिकित्सक ने खून की कमी बताते हुए उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


प्रसव पीड़िता को भर्ती नहीं किए जाने से आहत वह व उसकी तीमादार महिला पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर आकर बैठ गई। इस दौरान वह दोनों ही काफी देर तक रोती रहीं। तभी मंजू को अचानक काफी तेज प्रसव पीढ़ा हुई। उसने पेड़ के नीचे बालक को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव होते ही किया भर्ती

बालक के जन्म होते ही वहां मौजूद महिलाओं ने उसे चारों ओर से घेर लिया। महिला के पेड़ के नीचे जन्म देने की जानकारी होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्टाफ नर्स के साथ अन्य स्टाफ दौड़ लिया। स्ट्रेचर को मंगाने के साथ डाक्टर भी उसे देखने पहुंच गए। इसके जच्चा एवं बच्चा को महिला अस्पताल में स्थित वार्ड में भर्ती कर लिया। 

मामले में सीएमएस डॉ. साधना राठौर का कहना है कि पहले प्रसव पीड़िता को भर्ती क्यों नहीं किया, किसकी गलती रही इसकी जांच कराऊंगी। लेकिन मुझे जैसे ही महिला के पेड़ के नीचे बच्चे को जन्म देने की सूचना मिली थी मैने तुरंत ही स्टाफ भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed