फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman in agra suicide after loosing in gambling

करवाचौथ पर जुए में दो लाख हारी महिला, तनाव में फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 09 Oct 2017 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मलपुरा (आगरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला मलपुरा (आगरा) Updated Mon, 09 Oct 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
woman in agra suicide after loosing in gambling
अात्महत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मलपुरा में करवाचौथ के दिन जुआ खेल रहीं महिलाओं में से एक ने हारने पर खुदकुशी कर ली। महिला के जुए में दो लाख रुपये हारने की बात कही जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा में मलपुरा के गांव माकरौल में 20 महिलाओं का ग्रुप जुआ खेलता है। कई सालों से ये सभी अपने पति के काम पर जाने के बाद एक जगह इकट्ठा होकर जुआ खेलती थीं। करवाचौ‌थ के दिन भी यही क्रम चला। 
विज्ञापन


इन्हीं महिलाओं में से एक रामबती (35) पत्नी वीरेंद्र सिंह लगातार जुए के खेल में हार रही थी। उस पर करीब दो लाख रुपये कर्ज हो गया था। इस कारण वह काफी परेशान थी। रविवार को करवाचौथ पर भी करीब 50 हजार रुपये हारने के बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने मायके में दे दी थी सूचना

woman in agra suicide after loosing in gambling
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि महिला की आदतों के बारे में उसके पति ने पहले ही मायके वालों को बता रखा था। आत्महत्या की सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने मामले में शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। 

लोगों का कहना है कि गांव माकरौल के पास ही इटौरा में जुए का खेल लंबे समय से चल रहा है। यहां कई जुए के अड्डे हैं, जहां लाखों के दांव लगाए जाते हैं। इन्हीं की देखादेखी में महिलाओं ने माकरौल में जुआ खेलना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed