{"_id":"59ce154a4f1c1bdb538b4eee","slug":"woman-in-agra-divorced-for-not-wearing-burka-while-going-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्का पहनकर बाजार नहीं गई तो दे दिया तलाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुर्का पहनकर बाजार नहीं गई तो दे दिया तलाक
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 29 Sep 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
तलाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक महिला के बिना बुर्का के घर से बाहर जाने पर पति ने तलाक दे दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसका हलाला कराने की कोशिश भी की। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने परिवारीजनों को जानकारी दी। इस मामले में पति सहित छह के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया है।
महिला का मायका भोपाल मेें है। शादी को 12 साल हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि महिला 15 सितंबर को बिना बुर्का के सलवार कुर्ते में बाजार गई थी। इससे ससुरालीजन नाराज हो गए। पति ने फोन करके तलाक की बात कही। रात में महिला को उसकी सास, ससुर, ननद और एक अन्य व्यक्ति ने पकड़ लिया। उक्त व्यक्ति ने कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद हलाला करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली। पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। इसमें महिला का हाथ जल गया।
पड़ोसियों के आने पर कमरे में बंद कर दिया। महिला ने किसी तरह मोबाइल से अपने पिता को जानकारी दी। इस पर अगले दिन परिवारीजन आ गए। वह किसी तरह उसे निकालकर लाए। परिवारीजनों ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज का कहना है कि पति-पत्नी के बीच का विवाद है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।