फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman hockey player committed suicide in hotel in Agra due to harassment

महिला हॉकी खिलाड़ी की मौत: उस रात होटल में क्या हुआ था? आरोपी ने उगली सच्चाई; मिस्ट्री से उठा पर्दा

Wed, 02 Oct 2024 07:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 07:01 PM IST
सार

महिला हॉकी खिलाड़ी की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर लटकना आया है। उस रात होटल में क्या हुआ था? होटल के कमरे में आने वाले आरोपी ने पुलिस को सच्चाई बताई।

विज्ञापन
woman hockey player committed suicide in hotel in Agra due to harassment
होटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजनगरी फेज-एक स्थित होटल स्टार ऑफ ताज में महिला हॉकी खिलाड़ी ने शोषण से परेशान होकर खुदकुशी की थी। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें मौत का समय 18 घंटे पहले हैगिंग से आया है। युवती की स्लाइड को सुरक्षित किया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र की 22 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी 28 सितंबर को घर से हॉकी टीम के साथ अलीगढ़ जाने की कहकर निकली थी। सोमवार सुबह उसका शव होटल में दुपट्टे के फंदे पर पंखे से लटका मिला था। खिलाड़ी ने अपनी आइडी पर कमरा लिया था। परिजन ने बुंदू कटरा के ट्रैवेल एजेंसी संचालक गगन कुमार को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध छह महीने पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। वह जमानत पर बाहर आने के बाद राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी चेक किए। इसमें गगन कुमार के रात 8:30 बजे आने और एक घंटे कमरे में रुकने की पुष्टि हुई। 
 

गगन कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह युवती के लिए घर से खाना लेकर गया था। कमरे पर दोनों में तकरार हुई थी। उसने युवती से मुकदमा वापस लेने को कहा तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गई थी। इसके बाद वह चला आया था। युवती के परिजन ने आरोप लगाया कि गगन पांच वर्ष से उनकी बेटी के पीछे पड़ा था। 
 
विज्ञापन

युवती के पिता ने गगन कुमार के विरुद्ध बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व धमकी देने का केस दर्ज कराया था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम में फंदे पर लटकने से मौत होना पाया गया है।
 

आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी गगन कुमार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। उसका कहना है कि होटल में विवाद हुआ था। इसके बाद कोई बात नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed