Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman herself may get trapped in a case of love marriage with a minor

UP: जिसके प्यार में जहर खाकर जान देने चली थी, वो प्रेमी निकला नाबालिग... शादी के बाद सामने आए सच ने उड़ाए होश

Fri, 12 Jul 2024 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jul 2024 12:53 PM IST
सार

महिला ने जिस प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया था, उसकी हालत में सुधार है। लेकिन इस बीच जब पता ये चला कि प्रेमी नाबालिग है, तो महिला के होश उड़ गए।  पुलिस  जांच में ये  पता चलने के बाद अब महिला खुद ही फंस सकती है। 

विज्ञापन
woman herself may get trapped in a case of love marriage with a minor
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में प्रेमी द्वारा मंदिर में शादी के बाद धोखे का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जहर खाने वाली फिरोजाबाद की महिला अब खुद ही फंस सकती है। दरअसल, पुलिस ने मामले की पड़ताल की। इसमें सामने आया है कि महिला जिसके साथ खुद का मंदिर में विवाह होना बता रही है वह नाबालिग है। पुलिस तस्दीक में उसकी उम्र 17 वर्ष पाई गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इधर, महिला बृहस्पतिवार को भी उपचाराधीन रही। उसकी हालत में पहले से सुधार है। पुलिस ने उसके परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी है। मायके वाले बुधवार देर शाम ही मथुरा आ गए। जहर खाने वाली महिला फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के आशाबाद की रहने वाली है। 27 वर्षीय महिला की शादी छह साल पहले कासगंज के युवक से हुई थी। पति के साथ वह नोएडा में रहती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर जमुनापार थाना क्षेत्र के दीवान कलां इलाके के नवयुवक से हुई। वह बाद में नोएडा में रहकर मजदूर करने लगा। बीते वर्ष नवंबर में महिला पांच साल के बच्चे को छोड़कर उसके साथ भिवाड़ी, हरियाणा चली गई। मंदिर में शादी कर ली। पति-पत्नी की तरह भिवाड़ी में रहने लगे। पिछले दिनों उसकी तबीयत खराब हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराकर वह भाग आया था।
 
विज्ञापन

तबीयत ठीक होने पर जब वह उसके घर पहुंची तो परिजनों ने शादी को मानने से मना कर दिया। इस पर थाना जमुनापार में शिकायत की। इसके बाद जहर खा लिया था। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि शुरुआती तस्दीक में महिला जिस पर आरोप लगा रही है। वह नाबालिग पाया गया है। नाबालिग से विवाह करना कानूनी अपराध है। मामले में जांच जारी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed