{"_id":"63810a2262835a1eea2d0fc6","slug":"woman-hanged-in-suspicious-circumstances-died-during-treatment-kasganj-news-agr5547852180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गृह क्लेश से तंग महिला ने उठाया खौफनाक कदम, बिलखते रह गए दो मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गृह क्लेश से तंग महिला ने उठाया खौफनाक कदम, बिलखते रह गए दो मासूम
Sat, 26 Nov 2022 07:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:55 AM IST
सार
घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे महिला के मायके पक्ष ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
:ासगंज में सोरोंजी के गांव तोलकपुर में मृतक विवाहिता रजनी यादव का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी थाना क्षेत्र के तोलकपुर गांव में एक महिला ने गृह क्लेश से तंग होकर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तोलकपुर गांव निवासी प्रदीप का विवाह 15 मई 2014 को एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के सत्तापुर गांव निवासी रजनी यादव (28) से हुई थी। जांच के दौरान मृत महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया रजनी के ससुराल में गृहक्लेश था। इसके चलते आए दिन घर में विवाद होता था। इसी से तंग आकर रजनी ने बृस्पतिवार की शाम आत्महत्या का प्रयास की। इस दौरान वह फांसी लगाकर झूल गई। हालांकि परिवार के सदस्यों ने आनन फानन में रजनी को फंदे से उतार लिया था। लेकिन तबतक वह बेहोश हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला

अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत
परिवार के लोग उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से रजनी को अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान रजनी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे महिला के मायके पक्ष ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन