फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman hanged herself after not being sent home on Raksha Bandhan

Agra News: रक्षाबंधन पर घर न भेजने पर महिला ने लगाया फंदा

Mon, 11 Aug 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 11 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself after not being sent home on Raksha Bandhan
एटा। रक्षाबंधन पर बुलाने आए पिता के साथ मायके न भेजने से नाराज बेटी ने रविवार को ससुराल में फंदे से लटक कर कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन

ताऊ ने ससुरालीजन पर दहेज के चलते बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सत्तारपुर में पार्वती (26) का शव रविवार को कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए माेर्चरी भेजा। यहां मृतका के ताऊ शिवराम निवासी लुखड़ापुर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद ने बताया कि भतीजी पार्वती की शादी 1 वर्ष 3 माह पूर्व आलोक के साथ सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज देकर की थी।
विज्ञापन


आलोक महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन से पूर्व भतीजी को बुलाने भाई शिवदत्त गांव सत्तारपुर गए थे। ससुरालीजन ने बेटी को मायके भेजने से साफ मना कर दिया। फोन कर आलोक से बात कराई। आलोक ने कहा कि शादी में तय पांच लाख रुपये दो तभी पार्वती अपने मायके जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मना करने के बाद भाई वहां से घर चले आए। रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी न बांध पाने के मलाल के चलते पार्वती ने जान दे दी। ताऊ ने बताया कि बेटी के ससुरालीजन अक्सर दहेज को लेकर परेशान किया करता था। उसने कई बार इस बात का जिक्र किया।


हमने उसे समझाया था लेकिन यह अनुमान नहीं था कि बेटी इस तरह हिम्मत हार जाएगी और दहेज की प्रताड़ना के चलते जान दे देगी। ताऊ ने थाना में तहरीर दी है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के परिजन के आरोपों के आधारा पर जांच व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed