फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman gang raped at gunpoint by two men in mainpuri

घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बचाने आए जेठ पर किया फायर

Fri, 30 Nov 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 30 Nov 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
woman gang raped at gunpoint by two men in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो लोगों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला के साथ
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म किया। बचाने आए महिला के जेठ पर फायर कर आरोपी फरार हो गए। 

घटना गुरुवार देर रात की है। थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने घर में सो रही थी। रात को किसी वक्त चार लोग दीवार कूदकर घर में घुस
आए। इन लोगों ने तमंचा दिखाकर महिला को जान से मारने की धमकी दी। इससे वो डर गई।  

आरोप है कि दो लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान घर के दूसरे हिस्से में सो रहा महिला का जेठ जाग गया। वो महिला को बचाने
के लिए आया तो आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया और फरार हो गए। 

भागते समय एक आरोपी की जेब से डायरी गई, जिसमें किसी व्यक्ति का फोटो भी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से घटना के बारे में जानकारी ली।
वहीं मौके पर मिली डायरी और फोटो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक महिला कोलकाता की रहने वाली है। घटना के वक्त घर में उसका पति नहीं था। फिलहाल पीड़िता की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई
है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed