फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman gang-raped after broke legs and thrown on railway track in Mathura 

हैवानियत: मथुरा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पैर तोड़कर फेंक दिया रेलवे ट्रैक पर, मौत को हराकर ऐसे बची पीड़िता

Tue, 12 Jul 2022 08:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 08:44 PM IST
सार

जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक महिला के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। महिला वहां से भाग न सके, इसलिए उसके पैर भी तोड़ दिए गए। 

विज्ञापन
Woman gang-raped after broke legs and thrown on railway track in Mathura 
सामूहिक दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में डेढ़ माह पूर्व एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर पैर तोड़ दिए। आरोपियों ने दुर्घटना में मृत्यु दर्शाने के उद्देश्य से उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए। राहगीरों ने उसे ट्रेन से कटने से बचाया और उपचार के लिए भर्ती कराया। तबीयत में सुधार होने के बाद महिला ने अपने साथ हुई हैवानियत की घटना को बताया। जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टरों को महिला का बायां पैर काटना पड़ा।

विज्ञापन


शाहपुर रोड स्थित एक गांव की महिला 24 मई को बैंक से पैसे निकालने के लिए आई थी। लौटते वक्त उसे गांव का महेश मिला। आरोप है कि बात करते हुए उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इस दौरान उसका साथी महेंद्र और दो अज्ञात साथी भी आ गए। आरोपी उसे अज्ञात स्थान पर ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत खराब होने पर आरोपियों ने उसके पैर पर बाइक चढ़ाकर पैर तोड़ दिए। इसके बाद पीड़िता को बदहवास स्थिति में महावीर बगीची के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर मरने के लिए फेंक गए। 

विज्ञापन

राहगीर की वजह से बच सकी जान 

किसी राहगीर की उस पर नजर पड़ गई और उसने ट्रैक पर कराहते हुए महिला को देखा और जीआरपी को सूचना दे दी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़ित को उपचार के लिए आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जब महिला की हालत में सुधार आया तो उसने परिजनों को अपने साथ हुई हैवानियत को बयां किया। 

 

जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी महेश, महेंद्र एवं उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता उपचार के बाद डेढ़ माह बाद शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed