फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman fraud with her husband and mother in law

पति को मृत बताकर महिला ने किया ऐसा कारनामा, दंग रह गए ससुराल वाले

Fri, 20 Jul 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 20 Jul 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Woman fraud with her husband and mother in law
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में एक महिला ने ऐसा कारनामा किया, जिसे जानकर उसके ससुरालवालों के होश उड़े गए। महिला ने अपनी सास के मकान के कागजात चोरी कर एक फाइनेंस कंपनी से 25.65 लाख रुपए का लोन ले लिया। 
विज्ञापन


लोन लेने के लिए उसने जीवित पति का मृत्यु प्रमाणपत्र लगाया। इसके बाद बेटी के साथ नोएडा में रेस्तरां खोल लिया। इस मामले में जून में थाना हरीपर्वत में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाने के एसआई राकेश गिरी ने बताया कि खंदारी निवासी बृजेश कुमार की शादी इलाहाबाद की श्वेता से हुई थी। 2015 में बृजेश का पत्नी से विवाद हो गया। उन्होंने परिवार न्यायालय में तलाक का केस दायर कर दिया। तभी से श्वेता अलग रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास का मकान रखा गिरवीं

पिछले साल परिजनों के पास दीवान हाउसिंग कॉरपोरेशन की संजय प्लेस शाखा से नोटिस आया। इसमें पता चला कि बृजेश की 80 वर्षीय मां भगवती देवी के नाम पर मकान के कागजात गिरवीं रखकर 25.65 लाख रुपये का लोन लिया गया है। 

इसमें भगवती देवी भी सह लोन धारक हैं, जबकि वो कभी लोन लेने नहीं गईं थीं। इसके अलावा लोन लेने के लिए कागजातों पर फर्जी दस्तखत भी किए गए। जिस समय लोन लिया गया, उस समय मकान भगवती देवी के नाम पर था, लेकिन बैनामा के कागजात कहीं गुम हो गए थे। 

इस संबंध में थाने में तहरीर दी थी। समाचार पत्रों में विज्ञापन भी निकलवाया था। इन्हीं कागजातों को चुराकर लोन लिया गया। बाद में भगवती देवी ने यह मकान 29 जनवरी 2015 को बेटी शीला के नाम कर दिया। 

बिना जांच के दिया लोन

फाइनेंस कंपनी ने संपत्ति की जांच भी नहीं की। मगर, लोन लेने के लिए मूल बैनामा फाइनेंस कंपनी में लगाया गया। श्वेता ने लोन लेते समय पति को भी मृत दर्शा दिया। इसके लिए फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र भी लगाया। 

फाइनेंस कंपनी ने 35 लाख रुपये बकाया अदा करने को कहा है। श्वेता नोएडा में रह रही है। उसकी बेटी भी साथ ही है। उसने नोएडा के सेक्टर 110 में एक रेस्तरां खोल लिया है। पुलिस ने गुरुवार को श्वेता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed