फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman found dead in the room in agra

शादी के छह महीने बाद विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
सार

विवाहिता के मायका पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
woman found dead in the room in agra
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के जंगजीत नगर में मंगलवार दोपहर को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता की शादी को छह महीने ही हुए थे। सूचना पर आए मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली प्रियंका (22) पुत्री दौलत राम की शादी 28 नवंबर 2019 को जंगजीत नगर निवासी रवि पुत्र रामगोपाल के साथ हुई थी। ससुर रामगोपाल सेवानिवृत्त फौजी हैं। पति रवि एमआर का काम करता है। रवि के दो भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं। 
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि एक महिला की मौत हो गई है। क्षेत्र के लोगों और ससुरालियों से जानकारी करने पर पता चला कि दोपहर में रवि किसी काम से बाहर गया था। प्रियंका ने अपने ससुर को खाना दिया है। इसके बाद वो अपने कमरे में चली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति लेकर आया था अस्पताल

कुछ घंटों बाद जब रवि वापस घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो प्रियंका का शव पंखे से फांसी पर लटका हुआ था। रवि ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को उतारा। इसके बाद पत्नी को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी पर प्रियंका के परिजन आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। विवाहिता के ससुराली कमरों में छिप गए। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि प्रियंका के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed