{"_id":"5d74fb2a8ebc3e93b65d4185","slug":"woman-found-dead-hanging-from-fence-in-mathura-fire-in-rupees-and-jewellery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः घर में जाल से लटका मिला महिला का शव, जलती मिली नगदी और जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः घर में जाल से लटका मिला महिला का शव, जलती मिली नगदी और जेवरात
Mon, 09 Sep 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील के गांव ईखू में एक महिला का शव घर में लोहे के जाल से लटका मिला। गले में नायलोन की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। शव के पास ही दो लाख की नकदी, जेवरात और सामान भी जलता मिला।
गोवर्धन परिक्रमा करके लौटे पति ने दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर विवाहिता के शव को उतारकर कब्जे में लिया।
फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थाना नौहझील के गांव ईखू निवासी उमेश और उसकी पत्नी प्रभा (48) घर में अकेले रहते थे। पेशे से किसान उमेश के दोनों बेटे बाहर पढ़ रहे हैं।
शनिवार की शाम उमेश गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए गया था। रविवार की सुबह चार बजे वह घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया तो जवाब नहीं मिला। शक होने पर पड़ोसियों को जगाकर पुलिस को सूचित किया।

नौहझील पुलिस पहुंची तो दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। देखा तो महिला का शव लोहे के जाल से लटका हुआ था और नीचे जली पड़ी दो लाख रुपये की नकदी, जेवरात और सामान से धुआं उठ रहा है।
पुलिस ने शव को उतरवाया और जले सामान को कब्जे में लिया। मौके से फारेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए। उधर, गांव में चर्चा रही कि महिला के शरीर पर चोटों के निशान थे।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र दहिया ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। मानसिक रूप से परेशान महिला ने यह कदम उठाया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला साफ होगा।