{"_id":"5ddf6d728ebc3e54dc19feb0","slug":"woman-found-dead-hang-on-tree-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पेड़ पर साड़ी का फंदा बांधकर लगाई फांसी, मानसिक रूप से बीमार थी मृतका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पेड़ पर साड़ी का फंदा बांधकर लगाई फांसी, मानसिक रूप से बीमार थी मृतका
Thu, 28 Nov 2019 09:13 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 28 Nov 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
फिरोजाबाद के गांव निकाऊ में नीम के पेड़ पर महिला का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे सैलई निवासी एक व्यक्ति ने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। पति के अनुसार पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी, उसका इलाज चल रहा था।
बृहस्पतिवार की सुबह थाना खैरगढ क्षेत्र के निकाऊ में नीम के पेड़ पर एक 50 वर्षीय महिला का शव लटका मिला। महिला ने अपनी ही साड़ी से फंदा बनाया था। लोगों ने महिला की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा।
शिनाख्त के लिए महिला का शव काफी देर तक मौके पर ही पड़ा रहा। उधर, बुधवार सुबह से लापता पत्नी को तलाश रहा सैलई निवासी अमर सिंह मौके पर पहुंचा। उन्होंने महिला की पहचान अपनी पत्नी शंकुतला देवी के रूप में की। शिनाख्त के बाद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

Trending Videos
नहीं दी तहरीर
थाना प्रभारी खैरगढ सुनील सिंह तोमर का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम करा कर शव का परिजनों के सौंप दिया है। पति अमर सिंह बताया कि पत्नी शकुंतला कई माह से बीमार थी।
उसका मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा था। शकुंतला बुधवार की सुबह बगैर बताए घर से निकल गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो थाना रामगढ पुलिस को सूचना दी थी।
उसका मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा था। शकुंतला बुधवार की सुबह बगैर बताए घर से निकल गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो थाना रामगढ पुलिस को सूचना दी थी।