फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Found Alive At Funeral crematorium After Being Declared Dead in hospital again dead

यूपी: चिता जलने से पहले अचानक शरीर में लौट आईं सांसें, श्मशान में मौजूद लोगों के कांप गए पैर; फिर ये हुआ

Mon, 30 Oct 2023 05:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 05:59 PM IST
सार

जब श्मशान घाट पर मृत महिला की चलने लगीं सांसें तो लोगों के पैर कांप गए। परिवार वालों ने भी तेजी दिखाते हुए एम्बुलेंस मंगाई और उसे जिला अस्पताल ले पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने महिला का फिर से ईसीजी कर जांच की। 
 

विज्ञापन
Woman Found Alive At Funeral crematorium After Being Declared Dead in hospital again dead
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन की गौरा नगर कॉलोनी में बीती रात हैरान करने वाला वाक्या सामने आया है। यमुना किनारे श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार से पहले मृत महिला की सांसें चलने लगीं और शरीर में भी हलचल होने लगी। इसे देख महिला के पति और अंतिम यात्रा में पहुंचे लोग भी चौंक गए। आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस से महिला को दोबारा जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने महिला की ईसीजी की, इसके बाद फिर उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात महिला का अंतिम संस्कार हो सका। यह घटना वृंदावन में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

गौरा नगर कॉलोनी निवासी बेनामी की पत्नी 38 वर्षीय कविता की एक सप्ताह पहले अचानक तबियत खराब हो गई। उसका एक हाथ और एक पैर चल रहा था और मुंह से बोला भी नहीं जा रहा था। बेनामी और परिजन उसे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल ले गए। जब पांच दिन के उपचार के बाद सुधार नहीं हुआ तो शनिवार को कोमा की स्थिति बन जाने पर परिजन तत्काल जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ले गए। जहां रविवार की सुबह करीब दस बजे चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन कविता के शव को लेकर वृंदावन आ गए। शाम सात बजे शव यात्रा यमुना किनारे मोक्ष धाम पहुंची। परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थी कि तभी अचानक शव में हलचल दिखाई दी और सांस चलने का अहसास होने लगा। जिसे देख मौजूद लोग असमंजस में पड़ गए।
 
विज्ञापन

बेनामी ने बताया कि अंतिम संस्कार से पहले पत्नी के शरीर में सामान्य स्थिति की तरह गर्माहट थीं। अकड़न भी नहीं हुई थी। सांस चलने का अहसास हो रहा था। पत्नी के जीवित होने का अहसास हो रहा था। उन्होंने 108 एम्बुलेंस बुलाई और श्मशान घाट से फिर जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर महिला को लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने ईसीजी की और जांच की। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने देर रात मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed