{"_id":"66f0cf1b9c012bfca2027fbc","slug":"woman-fought-with-a-criminal-for-mangalsutra-kept-facing-knife-attacks-did-not-lose-courage-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साहस को सलाम: मंगलसूत्र के लिए बदमाश से भिड़ गई महिला, शरीर पर झेलती रही चाकू के वार...नहीं हारी हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहस को सलाम: मंगलसूत्र के लिए बदमाश से भिड़ गई महिला, शरीर पर झेलती रही चाकू के वार...नहीं हारी हिम्मत
Mon, 23 Sep 2024 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:42 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक बदमाश ने घर में घुसकर महिला का मंगलसूत्र लूटना चाहा, तो महिला भी उससे भिड़ गई। बदमाश ने चाकू से कई वार किए। महिला लहूलुहान हो गई, लेकिन हार नहीं मानी। महिला जमीन पर गिर गई, जिसके बाद बदमाश मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने नौ घंटे के अंदर ही उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा स्थित गोवर्धन धाम कालोनी में रविवार दोपहर को महिला से मंगलसूत्र लूटने को एक बदमाश दिनदहाड़े घर में घुस गया। महिला मंगलसूत्र के लिए बदमाश से भिड़ गईं। इस पर उन्हें एक के बाद एक चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस की तीन टीम लगीं। 9 घंटे बदमाश को फैक्टरी एरिया में घेर लिया। मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
टीकमगढ़, मध्य प्रदेश निवासी राकेश राजमिस्त्री हैं। वह पत्नी आशा देवी के साथ गोवर्धन धाम कालोनी में किराये पर रहते हैं। रविवार को आशा घर में अकेली थीं। दोपहर में 2 बजे एक बदमाश घुसा। आशा देवी से मंगलसूत्र लूटने लगा। वह उससे उलझ गईं। मंगलसूत्र को पकड़ लिया। इसके बाद युवक के हाथ पर काट खाया। युवक ने यह देखकर उनकी गर्दन और हाथों पर चाकू से वार किए। वह लहूलुहान हो गईं। बदमाश उनसे मंगलसूत्र, 5 हजार रुपये और एक मोबाइल लूटकर ले गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग आए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के कैमरे देखे और लोगों से पूछताछ की। आरोपी की पहचान हो गई। रात तकरीबन 11:15 बजे फैक्टरी एरिया में उसे घेर लिया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी आकाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे रकम, मंगलसूत्र और मोबाइल बरामद कर लिया। वह खेरागढ़ स्थित छोटी भिलावली का रहने वाला है। महिला के घर के पास 15 दिन पहले ही रहने आया था। दहतोरा में रिश्तेदार रहते हैं। वह मजदूरी करता है।