फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman forcing minor girl into prostitution

किशोरी पर महिला ने बनाया 'गलत काम' करने का दबाव, विरोध करने पर दी ये धमकी

Sun, 05 Aug 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 05 Aug 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
woman forcing minor girl into prostitution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी ने एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का कहना है कि उक्त महिला गलत काम करने के लिए दबाव बना रही है। 
विज्ञापन


विरोध करने पर महिला ने किशोरी के घर आकर गाली गलौज की। पीड़िता ने शनिवार को थाना में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। 

किशोरी एक कॉलेज में पढ़ती है। उसका आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाली एक महिला उसे अक्सर अपने साथ ले जाती थी। महिला गलत काम करती है। उस पर भी गलत काम करने का दबाव बनाती थी। 
विज्ञापन

पति ने भी महिला को छोड़ा

इस बारे में किशोरी ने अपनी मां को बता दिया। मां ने महिला के घर आने पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं महिला के पति से शिकायत कर दी। इस पर पति ने महिला को छोड़ दिया। 

इस बात से वो रंजिश मानने लगी। एक सप्ताह पहले किशोरी के घर पर अपने भाई और पिता के साथ आई। झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। परिजनों के विरोध करने पर गालीगलौज की।

मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित किशोरी ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed