फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman forcing businessman for meet to contract killer

रात को महिला ने फोन पर कही ऐसी बात, उड़ गई कारोबारी की नींद

Tue, 24 Jul 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 24 Jul 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
woman forcing businessman for meet to contract killer
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा जेल में बंद दो शातिर बदमाशों ने एक कारोबारी की हत्या की सुपारी ले ली है। कारोबारी को इसकी भनक लगी तो वो सुरक्षा के लिए पुलिस कप्तान से मिला। एसएसपी बबलू कुमार ने स्वॉट टीम को मामले की जांच में लगाया है।
विज्ञापन

     
थाना रिफाइनरी की कदंब विहार कालोनी में रहने वाले राकेश सोलंकी रेलवे में गिट्टी आदि की सप्लाई के कारोबारी हैं। बीते दो दिन से उन्हें एक महिला रात को फोन कर जेल में बंद इगलास क्षेत्र के शातिर से मिलवाने के लिए कह रही है। 
विज्ञापन


राकेश ने उस व्यक्ति के बारे में पता लगाया तो उनकी नींद हराम हो गई। महिला जिससे कारोबारी को मिलवाना चाहती है उस पर 12 से अधिक हत्याओं का आरोप है। 

एसएसपी से की शिकायत

सोमवार को राकेश सोलंकी ने एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। राकेश ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व अलीगढ़ जेल में निरुद्ध गैंगस्टर ने उनकी हत्या कराने की सुपारी दी थी। 

तब अलीगढ़ पुलिस ने कुछ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया था और गैंगस्टर को प्रशासनिक आधार पर अलीगढ़ से मथुरा जेल भेज दिया गया था।  
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कारोबारी ने जेल में निरुद्ध दो लोगों पर हत्या की सुपारी दिए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। स्वॉट टीम को इस मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed