फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman filed complaints against husband for triple talaq in agra

पहले दहेज के लिए घर से निकाला, अब बोला तीन तलाक, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 08 Feb 2020 06:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Woman filed complaints against husband for triple talaq in agra
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति पर तीन बार तलाक बोलने का आरोपलगाया है। वो डेढ़ साल से मायके में रह रही है। उसने थाना में शिकायत की। पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी का कहना है कि मौके पर घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

 
कटरा नील की समीरा नाज का निकाह 11 मार्च, 2018 को गूजर तोपखाना, लोहामंडी निवासी मोहम्मद आसिफ से हुआ था। समीरा का आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये के लिए ससुराल वाले आए दिन परेशान करते थे। 22 अक्तूबर, 2018 को उसे घर से निकाल दिया। उसने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह तकरीबन 10:30 बजे आसिफ और उसका भाई घर आए। दोनों ने गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग आ गए। उनके सामने पति ने साथ रखने के लिए मना कर दिया। तीन बार तलाक बोलकर घर से चला गया।  पीड़िता ने थाना नाई की मंडी पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मोहल्ले में पड़ताल के लिए गए थे। क्षेत्र के लोगों से बात की। ससुराल पक्ष के लोगों के घर आने की पुष्टि नहीं हुई। तीन तलाक के बारे में भी किसी ने नहीं बताया है। महिला का पहले से दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है। सूचना प्रथम दृष्टया गलत पाई गई है। आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। 
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed